Posts

Showing posts from September, 2022

जानवर तो बेचारे नासमझ है

Image
एक गांव में एक सांड ने बहुत लोगो के फसल खराब कर दिए गांव वाले उससे बहुत परेशान थे उसके बाद कुछ लोगों ने उस सांड को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया उसके बाद गांव वालो ने उसके दोनों पैर काट दिए । ताकि वह फसल खराब नहीं कर सके । क्या गांव वालो ने ये कर के बहुत अच्छा काम किया एक बेजुबान नासमझ जानवर का पैर काट के क्या उनकी फसल बहुत अच्छी उगेगी । अरे वो तो नासमझ है लेकिन क्या आप भी नासमझ है। यदि आप उस सांड कि जगह रहते तो आपको कैसा लगता ।

बिना गलती का

Image
एक ब्यूटी पार्लर में एक बहुत ही अच्छे घर से एक लेडी आयी उसने अपना आइब्रो बनवाया। ब्यूटी पार्लर वाली ने बहुत अच्छा आइब्रो बनाया था। लेकिन जानबूझकर वो लेडी पार्लर वाली को चिल्ला कर बोल रही थी कि तुमने मेरा आइब्रो बिगाड़ दिया सबके सामने उसकी बेज्जती की। पार्लर वाली की गलती नहीं थी फिर भी वह माफी मांग रही थी। वो लेडी बिना पैसे दिए चली गई। फिर अगले ही दिन उस लेडी की सोने कि अंगूठी चोरी हो गई। सबके कर्मों का फल मिलता है ।थोड़े फायदे के चक्कर में बहुत नुक्सान हुआ।

किसी को कम नहीं समझे

Image
एक स्टूडेंट पढ़ने में बहुत अच्छा था।सब सहपाठी उसी के पास जाते थे कुछ भी पुछने के लिए उसकी बहुत इज्जत थी क्लास में लेकिन इस साल उसके परसेंट बहुत कम आये उसके बाद क्लास में उसकी इज्जत लोग पहले जैसे नहीं करते यहां तक कि क्लास में वो अकेले बैठे रहता है उसके पास कोई नहीं आता फिर उसने सोचा कि काम पड़ने पर सब आते अब मुझे जरुरत है तो कोई नहीं आ रहा। उसके बाद इसी साल उसने बस पढ़ाई पर ध्यान दिया किसी से बात नहीं करता और फिर जिस दिन उसका रिसल्ट आया उस दिन उसने रिकॉर्ड बना दिया उसकी इज्जत डबल हो गया। किसी के भी टेलेंट को नंबर नहीं बता सकते।

पेड़ हमारे मित्र हैं

Image

ताकत कमजोरों पर नहीं दिखाए

Image
एक आदमी गुब्बारा बेचकर अपना परिवार चलाता   था। एक दिन कुछ लोग उससे गुब्बारे लेकर फोटो खीचाने लगे जिसके कारण कुछ गुब्बारे फूट गये। गुब्बारे वाले ने उसके पैसे मांगे तो उन्होंने मना कर दिया।उसे अपने परिवार का पेट भरना था इसलिए उसने फिर से पैसे मांगे तो उन लोगों ने गुब्बारे वाले को धक्का दे दिया जिससे वो गीर गया और बचे गुब्बारे भी बेकार हो गया।वो लोग बीना पैसे दिए चले गए। गुब्बारे वाला घर गया और अपने बच्चों को देखकर रोने लगा।उस दिन वो परिवार भूखा सोता।

सबको हक है

Image
ठंड का मौसम था। सभी लोग बस पकड़ने के लिए स्टैंड पर खड़े थे वहां एक भिक्षुक भीख मांग रहा था तभी अचानक बारिश शुरू हो गया सभी लोग बारिश से बचने के लिए छावनी क्षेत्र में खड़े हो गए वहां बहुत कम जगह थी वो भिक्षुक भी वही खड़ा होने लगा तभी एक व्यक्ति ने उसे धक्का दिया और बोला दूर रहो गंदे भिखारी इसी तरह बाकी लोग भी कह कर उसे किसी ने जगह नहीं दिया। वो थोड़ा दूर तक गया और उसे एक जगह मिली बारिश से बचने के लिए लेकिन वह भीग चुका था और उसे ठंड लग गई थी उसे बुखार इतना तेज था कि वो बच नहीं पाया। सभी को जीने का हक है 

उम्मीद नहीं छोड़ी

Image
एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी के लिए बहुत पढ़ा और बहुत से परिक्षा दिया लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। उसके बाद लोगों ने उसे बहुत कुछ कहा कि अरे इतना पढ़ने के बाद भी कुछ नहीं हाथ आया। फिर उसने अपना बिजनेस शुरू किया उधार के पैसों से लेकिन वो भी अच्छा चल न सका। लेकिन उसने उम्मीद नहीं छोड़ी थी और उसने दोबारा वही बिजनेस शुरू किया और कुछ सालों बाद उसका बिजनेस इतना बड़ा हो गया कि सरकारी नौकरी से ज्यादा पैसा कमाने लगा ।

छोटी सोच

Image
एक व्यक्ति अपने बच्चों को घुमाने ले जा रहा था। उसके बच्चों ने एक माल में जाने कि जींद कि तो वो लोग माल में चले गए उनका बच्चा झूला पर बैठना चाहता था। ये परिवार छोटे समाज से था और वहां सभी बड़े समाज के लोग थे। परिवार को देखते ही लोग बोलने लगे कि ये सब यहां क्या कर रहे हैं इन लोग कि औकात है यहां आने कि।उस परिवार ने नजर अंदाज किया और वो अपने बच्चे को झूला पर बैठाने जा रहे थे तभी एक ने आकर धक्का दिया और अपने बच्चे को बैठा दिया छोटे परिवार का बच्चा रोने लगा ऐसे ही किसी न किसी बहाने से बच्चे को झूलने नहीं दिया। वो परिवार अपने बच्चे को लेकर माल से बाहर आ गए।

गुस्से पर काबू रखें

Image
एक बच्चा था वह मजदूरी करता था।एक दिन मजदूरी करते हुए उसे बहुत भूख लग गई थी। वहीं पास में एक दूकान थी एक आदमी उस दूकान से कुछ सामान खरीदा और जाते जाते उसका बिस्कुट का पैकिट वहीं गीर गया। वो मजदूर बच्चा बिस्कुट लेकर उसके पीछे भागा बिस्कुट लौटाने के लिए तभी दूकान वाले ने उसे देखा और सोचा कि ये बिस्कुट चुरा के भाग रहा है और उसे पकड़कर बहुत पीटा । वो बच्चा अपने किस्मत पर रोते हुए बीना बोलें चला गया