Posts

Showing posts from November, 2022

शादी थी

Image
शादी थी बहुत अच्छी पार्टी थी। वहां पर सभी लोग बहुत अच्छे अच्छे कपड़े पहनकर आए थे। अच्छे अच्छे पकवान खा रहे थे। वहीं बाहर से एक गरीब घर का लड़का देख रहा था। देखते देखते वह अंदर चला आया खाने। वहां के मालिक ने उसे देखा और कहा कि ये अंदर कैसे चला आया इसको बाहर करो मेहमान आयेंगे तो ऐसे लोगों को देखकर क्या सोचेंगे उसे खाने नहीं दिया गया था और बाहर कर दिया गया। अधिकतर लोग आधा खाना खाकर आधा फेंक दें रहे थे,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

इतना सोचते हैं आप

Image
कालेज के एक प्रोफ़ेसर थे उनका नाम पंकज सर था । उनका तबीयत ठीक नहीं थी। वो अपना क्लास प्रत्येक दिन लेते थे उस दिन उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी लेकिन सर सोचे कि बच्चों का मेरी वजह से एक घंटा खराब होगा। इसलिए वो उस  दिन भी क्लास ले रहे थे लेकिन जब वो अपना सर नीचे कर रहे थे तब उन्हें सब काला काला दिखाई दे रहा था उनको चक्कर आ रहा था उनसे खड़  नहीं हो पाया जा रहा था उन्हेंआराम कि जरुरत थी फिर भी वो बच्चों को पढ़ा रहे थे,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ऐसे प्रोफ़ेसर के बारे में क्या बोलेंगे,,,,,,,,,,,,

कैसे हो जाता है

Image
बेटे की शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटे और बहू ने मां और पिताजी को अलग कर दिया। दोनों बूढ़े मां बाप अकेले रहते थे।एक दिन पिताजी की तबीयत बिगड़ी और उनका किसी ने इलाज नहीं कराया अगले दिन उनका देहांत हो गया। अब बिचारी मां बिल्कुल अकेली थी।तब भी बेटे बहू ने उन्हें नहीं अपनाया मां दूसरों के घर बर्तन धूलकर खर्चा चला रही थी। अकेली कमरे में रोती रहती और सो जाती ।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, ऐसे लोग के साथ क्या होना चाहिए।

हम कुछ करते हैं

Image
एक व्यक्ति अपने घर के बाहर की सफाई कर रहा था।उधर से कुछ लोग जा रहे थे और उसे बोले की इस गली की सफाई का ठेका तुमको मिला है क्या कहकर हंसने लगे। उसके बाद कुछ लोग आए और पान खाकर वहीं थूक कर चले गए।तब वह व्यक्ति सोचने लगा।की लोग कहते है हमारा एरिया बहुत गन्दा है लेकिन क्या हम थोड़ा भी खुद का योगदान देते हैं सफाई में क्या हम अपने घर को भी इतना गन्दा रहने देंगे।साफ नहीं कर सकते तो कम से कम गंदा तो नहीं करे सड़क पर,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

अब

Image
एक मौल के बगल में एक व्यक्ति ने दुकान खोली उसका सारा पैसा उस दुकान में लग गया था।दो दिनो के अंदर ही उसने अच्छे ग्राहक बना लिए। पूरा परिवार बहुत खुश था। लेकिन एक हफ्ते बाद ही बगल में स्थित मौल में जमीन को लेकर झगड़ा पत्थरबाजी होने लगा। इस लड़ाई की वजह से बगल में स्थित व्यक्ति का छोटा सा दुकान भी टूट गया।जब व्यक्ति सुबह आया तो ये सब देखकर उसके पैरों तले जमीन खीसक गई,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, अगर आप रहते तो आगे क्या करते,,,,,,,,,

मुझे भी पढ़ना था

Image
मेरा इन्टर कॉलेज पूरा हो चुका था।अब ग्रेजुएशन करना था। मेरे पिता जी ठेला लगाते थे। लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिससे वह अब काम नहीं कर सकते थे।मेरी मां दूसरे के घर बर्तन धूलकर खर्चा चला रही थी।अब वो पैसा पापा कि बिमारी में लग रहा था। मुझे फिस चाहिए था अपनी ग्रैजुएशन के लिए लेकिन फिस कि व्यवस्था नहीं हो पाया मैंने एडमिशन नहीं लिया मेरा छोटा भाई था उसका भी खर्चा था।तब मैं अपने पिता जी का ठेला चलाने लगीं। मेरे कुछ कर दिखाने का सपना वहीं टूट गया।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

क्या होगा

Image
एक व्यक्ति था वो अक्सर ट्रेन में सफर करता था। अक्सर ट्रेन में वो देखता कुछ लोग को सीट मिली है और कुछ को नहीं मिलती। तो वह व्यक्ति कुछ देर बैठकर दूसरे व्यक्ति को दे दिया करता। ताकि सबको बैठने का मौका मिल सके।एक दिन वो व्यक्ति  बीमार था ।उस दिन उसे लेट हो गया और उसे सीट नहीं मिली। लेकिन किसी ने उसे सीट के लिए नहीं पूछा जबकि वहां वो लोग भी मौजूद थे जिनको बीमार व्यक्ति ने अपना सीट दिया था। कुछ लोग मोबाइल चलाने में व्यस्त थे। कुछ लोग बात करने में,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, क्या आगे से उस व्यक्ति को अपना सीट देना चाहिए।

एक भिक्षुक

Image
घाट पर सभी लोग मस्ती कर रहे थे एक आदमी अपने परिवार के साथ गया था। वहीं एक भिक्षुक भी था वह बहुत भूखा था उसे कुछ खाने को चाहिए था तभी उसे वह परिवार वाला दिखा वो लोग कुछ नाश्ता कर रहे थे।वह भिक्षुक उनके पास गया भिख मांगने लेकिन उस आदमी ने बोला जाओ यहां से भिक्षुक ने फिर मांगा तो उस आदमी ने उसका बर्तन छीन कर फेंक दिया और भिक्षुक को सबके सामने बहुत भला बुरा बोला सभी लोग वही खड़े होकर देख रहे थे। लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। वह भिक्षुक एक नजर उठा कर चारो ओर देखा।उसकी आंखों में बस एक ही प्रश्न था।,,,,,,,,,,,,,,

क्योंकि वह विकलांग था

Image
एक व्यक्ति था।वह सड़क पार करना चाह रहा था। वाहनों को रोकने के लिए उसने अपना हाथ खड़ा कर दिया ।तो वाहन वाले सोचने लगे कि यह अपना गुरूर दिखा रहा कि मेरे एक हाथ खड़े करने से वाहन रूक जाएगा। तो लोग और तेज वाहन चलाने लगे और कुछ लोग वापस आए उसे परेशान करने और व्यक्ति को धक्का दे दिए । जिससे वह गीर गया और लोग हंसने लगे । लेकिन जब वह खड़ा होने की कोशिश कर रहा था तब लोगों ने देखा कि वह एक हाथ और एक पैर से विकलांग था  

अपने पर आता है तब पता चलता है

Image
एक पेड़ पर चिड़िया ने घोंसला बनाकर अंडे दिए। कुछ दिन बाद अंडे से बच्चे निकले।वह प्रत्येक दिन उन बच्चों के लिए खाना लेकर आती थी एक दिन जब वह भोजन की तलाश में गई तभी कुछ लोग उस पेड़ को काट कर गीरा दिए और पेड़ अपने काम के लिए लेकर चले गए।जब उन बच्चों की मां चिड़िया वापस आई तब उसने देखा कि वहां न तो उसका परिवार है और न ही उसका घर उसने रोते रोते अपने बच्चों को बहुत ढूंढा पर उसके बच्चे नहीं मिले इस शोक में वह मां चिड़िया भी मर गई।