,पर्यावरण संरक्षण
प्राकृतिक प्रेमी
सड़क निर्माण के लिए इंसानो ने जंगल की कटाई शुरु की उस जंगल मे ढेर सारे जानवर अपना घर बनाकर रहते थे पेड़ो के बीच मे ही एक जानवर ने अपने बच्चे को जन्म दिया था ,पेड़ो की कटाई करते वक्त वह नये जन्मे बच्चे भी कट गए उन बच्चो के माता पिता रातभर रोते बिलखते रहे वो लोग किससे न्याय मांगने जाए...............अगले दिन वो लोग फिर पेड काटने आये तभी उन्हे वही पर एक साप दिखा वह लोग साप को देखकर डर गए और वह साप इंसानो को देखकर डर गया और वह बेचारा साप भागने की कोशिश कर रहा था तभी उसको सभी इंसानो ने मिलकर उस एक साप को बेरहमी से लाठी डंडे से मार दिया उस साप को कौन न्याय दिलायेगा.................
जैसे जैसे कटाई आगे बढ़ रही थी एसी घटनाये होती जा रही थी कुछ जानवर तो गाड़ीयो की टक्कर से या उसके नीचे दबकर मर जा रहे थे पेड़ो पर भी बहुत से जानवरो के घर थे जिन्हे काटकर गीरा दिया जा रहा था इनको कौन न्याय देगा..
क्या वो लोग इन्हे न्याय देगें जो पंछीयो को आजाद जंगल से पकड़कर उन्हे छोटे से पिंजरे मे कैद करते है मछलियो को विशाल समुद्र या नदी से पकड़कर छोटे से टैंक मे रखते है सिर्फ और सिर्फ अपने रुचि के लिए................
वो भूल गए शायद यह जंगल और जंगली जानवर सभी प्राकृतिक का दिया हुआ अनमोल धन है ...........
वह भूल गए शायद इन्ही जानवरो से अंडे, शहद,ऊन,दूध और औषधीय आदि जैसी चीजे मिली...............
वह भूल गए शायद इन्ही जंगलो ने उन्हे फल ,सब्जीया ,छाया, लकडिय़ा ,ईधन, औषधीय और आक्सीजन आदि जैसी चीजे दी ..................
(गर्मियो के दिनो मे घर के बाहर और छत पर पानी जरूर रखे , रोज सुबह पंछीयो के लिए छत पर दाना डाल सकते है खाली जगहो पर पेड़ लगा सकते है आदि....)
Comments
Post a Comment