Posts

Showing posts from July, 2022

लैंगिक समानता

Image
हमारा भारत लैंगिक समानता के आधार पर 135वे नम्बर है। आज भी कुछ लोग यहां लड़कों को लड़कियों के मुकाबले ज्यादा ऊंचा मानते है। लड़कियों के लिए अलग नियम होता है। लड़कों के लिए अलग। अमेरिका, स्वीटजरलैंड और यूरोपीय देशों को बहुत अच्छी रैंक मिला है वहां लड़के , लड़कियों को समान चीजें सिखाया जाता है, और हर क्षेत्र में समान अधिकार दिया जाता है। शायद इसीलिए ये देश इतने आगे है। यहां कि सरकार ने काफी कुछ किया है इसे बदलने के लिए।

पर्दा प्रथा

Image
कालेज में प्रोफेसर पढ़ा रहे थे पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि पहले सब कितना अच्छा था। घर कि औरते लड़कियां घर में रहती थी कभी बाहर नहीं निकलती थी। तो क्या लड़कियां एक घर में अपना पूरा जीवन गुजार दे। और ये लड़कों के लिए भी तो हो सकता है। अगर एक लड़के को एक घर में रहने को कहा जाये तो। क्या वो एक घर में रहने को तैयार हो जायेगा। अपनी सोच को सबके लिए बराबर रखें।

बाल विवाह

Image
कम उम्र की लड़की थी। उसके परिवार वाले जबरदस्ती उसकी शादी करा रहे थे और वो इसलिए क्योंकि लड़का सरकारी नौकरी वाला था। लेकिन लड़की इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहती थी। उसे अभी पढ़ना था और उसे लड़का भी पसंद नहीं था। लेकिन उस लड़की की इच्छाओं का कोई मोल नहीं। जबरदस्ती शादी के बंधन में बंधना पड़ा। क्या लड़की का जन्म सिर्फ खाना बनाने के लिए हुआ है।

किसी को आप कपड़े से जज नहीं कर सकते।

Image
कालेज में गयी तब देखा कि कुछ छात्र नेता सबके सामने आपस में गाली देकर बात कर रहे थे। कुछ हास्टल के बच्चे एक लड़के को मार रहे थे। फिस जमा करने के लिए लाइन लगी हुई थी एक लड़की बेहोश हो गई उसे मैंने ही सम्हाला कोई उसे देखने तक नहीं आया। उसके बाद मैं क्लास करके निकली तो प्रोफेसर मैम ने मुझे बुलाया और कहा कि तुम ऐसे कपड़े में कालेज नहीं आ सकती। मेरे पैरों तले जमीन खीसक गई। मतलब इतना सबकुछ कालेज में प्रोफेसर को नहीं दिखा लेकिन मेरे कपड़े दिख गये मेरे कर्म नहीं दिखे।  हम किसी को कपड़े से जज नहीं कर सकते उनके कर्म अच्छे होने चाहिए।

बुढ़ी मां

Image
जिसने अपना खाना बीच में छोड़कर पहले उसे देखा मां। उसके एक आवाज पर पूरी दुनिया से लड़ जाए मां। अपनी इच्छाओं को मारकर पहले उसकी इच्छाओं को पूरा किया मां। आज जब उसको जरूरत है अपने बेटे की अकेला छोड़ गया बेसहारा मां को। ऐसी शीक्षा से कोई बेटा या बेटी आगे नहीं बढ़ पायेंगे। जी बिल्कुल अकेली मां 

कब समझेंगे लोग

Image
जब 2-3 लड़के होते हैं। और फिर गर्भ में लड़का हो तो। लोग लड़के को गर्भ में नहीं लेकिन 2-3 लड़कियां हो तो लोग बीना सोचे समझे उसे गर्भ में ही मार देते हैं क्योंकि वह लड़की है। शादी के लिए लड़का खराब हो तो कोई बात नहीं लड़का है। लेकिन लड़की खराब हो तो दहेज में लाखों की मांग होती है। यहां शादी नहीं व्यापार होता है।

सब मतलबी थे

Image
कालेज में बच्चों की लाइन लगी हुई थी।फिस जमा करने के लिए जिसमें मैं भी थी और मेरी एक दोस्त। देर तक खड़ा रहने की वजह से मेरी दोस्त बेहोश हो गई। मेरे हाथ में मेरी दोस्त का चश्मा था और मेरी दोस्त को मै एक हाथ से पकड़ी थी। मैंने कहा कोई आओ इसे पकड़ने में मेरी मदद करो। कोई चश्मा पकड़ने तक नहीं आया। उस दिन मुझे समझ आया सब मतलबी है सबके कर्मों का फल मिलेगा।

स्वच्छता की ओर एक कदम

Image
1,बस में केला खाकर बाहर फेंकते हैं लोग।  2,पान मसाला खाकर सड़क पर थूकते हैं लोग। 3, कुछ भी खाकर सड़क पर कचरा फेंक देते हैं लोग। 4,कुछ भी खरीद कर उसका कचरा सड़क पर फेंक देते हैं लोग। अशिक्षित ही नहीं शिक्षित भी यही करते हैं। हमें यह नहीं करना चाहिए। ,,,,,,हम सबका सहयोग ही हमारे भारत को स्वच्छ कर सकता हैं,,,,,,,